ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धौनी के तारीफों को पुल बांधे

Spread the love

सिडनी, आईएएनए। पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धौनी के तारीफों को पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा पूर्व भारतीय कप्तान धौनी जैसा दमदार बल्लेबाज आज तक नहीं देखा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल को साल 2005 से 2007 के बीच विवादों की वजह से काफी सुर्खियां मिली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ उनके विवाद काफी गहरे रहे।

चैपल जब भारतीय टीम के कोच हुआ करते थे तभी सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी। पूर्व कोच ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मेरे जहन में याद आज भी ताजा है जब मैंने उनको पहली बार बल्लेबाजी करते देखा तो अचरज में पड़ गया था।
“उस वक्त वो निश्चित तौर पर भारत के सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा करने वाले क्रिकेटर थे। वो गेंद को सबसे कम उपयोग में लाए जाने वाले पोजिशन से हिट किया करते थे। मैंने जितने भी बल्लेबाजों को देखा वो उनमें से सबसे ज्यादा ताकतवर हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button