Home / ख़तीब अकबर और ख़तीब इरफान की बरसी की मजलिस हुई संपन्न

ख़तीब अकबर और ख़तीब इरफान की बरसी की मजलिस हुई संपन्न

Spread the love

लखनऊ 23 फरवरी 2020 मशहूर उलेमा-ए-दीन, ख़तीब ए अकबर मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर, एवं उनके भाई खतीबुल इरफ़ान मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अशफाक़ साहब की बरसी की मजलिस आज शोक भरे माहौल में हुसैनाबाद स्थित हुसैनिया आसिफ़ुद्दौला बहादुर *बड़ा इमामबाड़ा* में संपन्न हुई । मजलिस को ईरान से आये आयतुल्ला सैय्यद मुन्तजिर मेंहदी साहब ने ख़िताब फ़रमाया ।
मजलिस से पहले इराक़ से आये तथा इराक़ स्थित कर्बला के जिम्मेदारों में शुमार, मौलाना सैयद ज़ियाउद्दीन साहब ने ख़िताब फ़रमाया,

ख़तीबे अकबर मौलाना मिर्ज़ा मो अतहर मरहूम और ख़तीबुल इरफान मौलाना मिर्ज़ा मो अशफाक़ मरहूम की मजलिसे बरसी ख़ानवादये ख़तीबे अकबर की जानिब से मुनअकिद की गई।
इस मजलिस में मेहमाने ख़ुसूसी के तौर पर हुज्जतुल इस्लाम मौलाना शेख़ मेहदी बाक़र अली साहब, मौलाना सैयद ज़ामिन हुसैन जाफ़री साहब नजफ़ इराक़, मौलाना सैयद सिब्तैन अब्बास साहब ईरान, मौलाना सैयद गुलाम अस्करी ज़ैदी साहब नजफ़ इराक़, मौलाना सैयद असगर मेहदी मुर्तजवी साहब कनाडा, जनाब नासिर अब्बास जाफरी साहब यू के, जनाब सैय्यद इकबाल हैदर साहब जर्मनी ने शिरकत की।
इस मौके पर एस एन लाल की तरफ से प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें खतीबे अकबर और खतीबुल इरफ़ान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
यह जानकारी आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना डॉ मिर्ज़ा यासूब अब्बास साहब ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *