कोरोना वॉरियर्स का सम्मान कर दिया प्रोत्साहन

0

11 मई, लखीमपुर, 2020। करोना महामारी में डॉक्टर, पुलिस कर्मचारियों सहित सफाईकर्मी भी जी-जान से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।यही वजह है कि समय-समय पर उनको सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लखीमपुर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी योद्धाओं को सम्मानित कर उनका धन्यवाद दिया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों की इस छोटी सी पहल ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए सफाई कर्मचारियों को फूल व भोजन के पैकट दिए गये।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल श्याम तिवारी, नगर महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल अवधेश गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल अजय अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल अर्जित अग्रवाल,
जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल सह सचिव मुदित गुप्ता, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल महिला मीनू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here