कोरोना फैलाने वाले तबलीगी खुद को कोरोना योद्धा बता रहे है: मुख्तार अब्बास नकवी

0
Spread the love

नयी दिल्ली 28 अप्रैल 2020 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा देने की पेशकश करने की जानकारी सामने आने के बाद इस संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना फैलाने वाले खुद को कोरोना योद्धा बता रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह हर भारतीय मुसलमान को तबलीगी साबित करने की ”तबलीगी साजिश” है।

नकवी ने ट्वीट किया, ””भारत में कोरोना फैलाने वाले तबलीगी अपने आप को “कोरोना वारियर्स” बता रहे हैं। कमाल है। तबलीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने के बजाय लाखों कोरोना योद्धाओ का अपमान कर रहे हैं। इसे कहते हैं “चोरी और सीनाजोरी”। उनके मुताबिक बेशक कुछ राष्ट्रभक्त मुसलमानों ने जरूरतमंदों को प्लाज्मा दिया है पर उन्हें तबलीगी कहना ठीक नहीं। नकवी ने दावा किया, ” हर हिंदुस्तानी मुसलमान को तबलीगी साबित करने की “सुनियोजित घटिया तबलीगी साजिश है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here