कोरोना के कारण मनकामेश्वर मंदिर 31 मार्च तक बंद। मौलाना कल्बे जव्वाद का जुमे की नमाज़ कैंसिल करने का एलान। छोटे इमामबाड़े की मजलिस भी कैंसिल।

0
Spread the love

लखनऊ  19 मार्च 2020 कोरोना के प्रकोप के कारण मनकामेश्वर मंदिर 31 मार्च तक बन्द होगा।
लखनऊ का सबसे प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
आज गुरुवार दोपहर 12 बजे पूजन के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा, मंदिर 31 मार्च तक बंद रहेगा। मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु करते हैं बाबा भोलेनाथ के दर्शन,सोमवार के दिन भक्तों का तांता लगा रहता है ।
अब सोमवार को भी मंदिर के द्वार नहीं खुलेंगे।
करोना के मद्देनज़र लखनऊ के एतिहासिक बड़े इमामबाड़े की कल दिनांक 20 मार्च की नमाज़ ए जुमा फिलहाल नहीं होगी।
कोरोना वायरस के मद्देनजर मौलाना कलबे जवाद नकवी ने आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज़ को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया,देष भर के इमामों से भी नमाज़े जुमा स्थगित करने की अपील की
कोरोना वायरस के मद्देनजर, इमामे जुमा मौलाना कलबे जवाद नकवी ने एलान किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के मद्देनजर 20 और 27 मार्च 2020 को लखनऊ की आसिफी मस्जिद में नमाजे़ जुमा नहीं होगी।
मौलाना कलबे जवाद नकवी ने भारत के विभिन्न शहरों में मौजूद अन्य इमामों से भी नमाज़े जुमा 2 सप्ताह के लिये स्थगित करने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि पुरी दुनिया की तरह हमारा देश भारत भी इस वायरस की ज़द में है, डॉक्टरों ने भीड़ भाड की जगहों पर जाने से मना किया है और इस वायरस से बचने के लिए निर्देश जारी किए हैं जिन पर अमल करना हमारा फर्ज है।
मौलाना ने कहा है कि हमारे मराजाए किराम ने भी इस संबंध में सावधानी बरतने के लिए कहा है और डॉक्टरों के निर्देशों पर अमल करने की हिदायत दी है , इस लिए हम पूरे भारत देश में मौजूद इमामों से अपील करते हैं कि अगले दो हफ्तों के लिए जुमे की नमाज़ स्थगित करें और इस वायरस से बचने और इसकी समाप्ती के लिये दुआ करें।
इसके अलावा छोटे इमामबाड़े में होने वाली सालाना मजालिस को भी फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here