Home / कोरोनावायरस से दस महीने और राहत नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोरोनावायरस से दस महीने और राहत नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनिया भर में हर 10 में से एक व्यक्ति Covid-19 संक्रमित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अनुमान के मुताबिक ‘दुनिया की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा जोखिम में है.’ विशेषज्ञ लंबे समय से कह रहे हैं कि कोरोना वायरस के मामलों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से काफी अधिक हो सकती है।
जिनेवा स्थित मुख्यालय में महामारी पर काबू पाए जाने के लिए हो रही बैठक में डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा, अभी आगामी दस महीने और यह संकट खत्म होने का कोई संकेत नहीं है. कई देशों में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद सैकंड वेव आ रही है. इसमें संख्या बढ़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *