केमिकल फैक्ट्री में कल हुए विस्फोट की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने एवं पीड़ितों से मिलने के लिए शहर अध्यक्ष मुकेश सिह चैाहान पहुंचे

0
Spread the love

लखनऊ 20 जून।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आज उत्तरधौना स्थित स्वरूप केमिकल फैक्ट्री में कल हुए विस्फोट की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने एवं पीड़ितों से मिलने के लिए शहर अध्यक्ष मुकेश सिह चैाहान के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तरधौना पहुंचा और पीड़ितों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल की। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना में मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने बताया कि कल केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी शिव रूप पाल की दर्दनाक मृत्यु हो गयी है, लगभग 8 लोग जिसमें महिलाएं भी हैं घायल हैं।
मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि यह धमाका तीसरी बार हुई है। यह फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है ऐसे में आम जनता के जान-माल के नुकसान की सदैव आशंका बनी हुई है।
शहर अध्यक्ष ने मांग की कि तत्काल इस केमिकल फैक्ट्री को आबादी से बाहर किया जाए। मृतक के परिजनो को बीस लाख रूपये आर्थिक मुआवजा तथा घायलों को एक-एक लाख रूपये मुआवजा प्रदान किया जाए इसके साथ ही इस धमाके से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मकान के मरम्मत के लिए प्रशासन सर्वे कराकर समुचित मुआवजा प्रदान करे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सर्वश्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, रामपाल यादव, प्रवीन सिन्हा, पी0के0 गुप्ता आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here