कनिका कपूर अब प्लाज़्मा करेंगी डोनेट, 30 अप्रैल को थाने में पेश होने का नोटिस।

0

लखनऊ27 अप्रैल 2020 बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर जानलेवा कोरोनावायरस को मात देकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन अब उन पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को सरोजनी नगर पुलिस महानगर स्थित कनिका के आवास पहुंची। जहां उन्हें नोटिस तामील कराई गई। कनिका ने खुद नोटिस हासिल की है। पुलिस ने गायिका को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनीनगर पुलिस स्टेशन तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेट करेंगी। पीजीआई लखनऊ की टीम उनका प्लाज्मा लेगी। मालूम हो कि, लखनऊ में प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों का इलाज रविवार से ही शुरू किया गया है।

कनिका कपूर लखनऊ के महानगर इलाके में शालीमार गैलन्ट अपार्टमेंट में माता-पिता के साथ रहती हैं। सोमवार को सरोजिनी नगर थाने से चौकी इंचार्ज जग प्रसाद खुद नोटिस लेकर कनिका के घर पहुंचे। कनिका ने जांच में सहयोग करते हुए नोटिस रिसीव की। पुलिस ने उन्हें 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पर पेश होने के लिए नोटिस दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here