Home / ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का जलसा शिया कॉलेज में

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का जलसा शिया कॉलेज में

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का एक हंगामी जलसा शिया पीजी कॉलेज खदरा सीतापुर रोड लखनऊ में होगा जिसमें शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के द्वारा कुरान की 26 आयतो को हटाने के लिए जो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है उस पर तबादलये ख्याल होगा।
इस जलसे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर के द्वारा अजान के संबंध में की गई टिप्पणी पर भी चर्चा होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि यह बहुत अफसोस की बात है कि वह हिंदुस्तान जहां सभी धर्म के लोग मिलजुलकर के रहते हैं वहां पर कुछ ऐसी ताकतें पैदा हो गई हैं जो देश में भाईचारे के माहौल को खराब करना चाहती हैं और देश को तोड़ना चाहती हैं।
मौलाना ने कहा के वाइस चांसलर के द्वारा दी गई टिप्पणी आपत्तिजनक है यह वह देश है जहां मस्जिद में अजान भी होती है मंदिर में घंटे भी बजाए जाते हैं लेकिन किसी को इस पर आपत्ति नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *