एटलस साइकिल की सबसे बड़ी फैक्ट्री बंद, एक हजार से अधिक मजदूरों का भविष्य अधर में।

    0
    149

    03/06/2020

    देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस ने अपनी गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित सबसे बड़ी फ़ैक्ट्री को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। बुधवार को सुबह जब मज़दूर काम करने पहुंचे तो उन्होंने कंपनी के बाहर एक नोटिस लगा पाया जिसमें लिखा था कि कंपनी के पास फ़ैक्ट्री चलाने का पैसा नहीं है।
    एटलस साइकिल ने साहिबाबाद की फ़ैक्ट्री बंद कर दी है। फैक्ट्री के लगभग 1000 से ज़्यादा श्रमिकों को ले ऑफ़ किया गया है। साहिबाबाद की एटलस की यह फ़ैक्ट्री 1989 से चल रही है।
    एटलस साइकिल ने साहिबाबाद की फ़ैक्ट्री में लॉकडाउन से पहले हर महीने दो लाख साइकिलें बनाई जा रही थीं। अब हालत यह है कि फैक्ट्री के मजदूरों और कर्मचारियों को मई माह का वेतन भी नहीं दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here