Home / उ प्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशित

उ प्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशित

Spread the love

लखनऊ: 25 फरवरी
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिए नामित चुनाव अधिकारी शिवाकांत दिवेदी (विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक़्फ़ विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिस के अंतर्गत मतदाता सूची आज 25 फरवरी, 2021 को नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर दी गयी है। जिसे उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यालय स्थित 3 ए मॉल एवेन्यू में चस्पा कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची पर आपत्तियां 26 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दर्ज की जा सकती हैं। 2 मार्च 2021 तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम मतदाता सूची 3 मार्च, 2021 को प्रकाशित की जाएगी। नामांकन प्रपत्र जमा करने की तिथि 4 मार्च है और नामांकन वापस लेने की तारीख 5 मार्च है।
निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची 6 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की स्थिति में मतदान 7 मार्च, 2021 को होगा। परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के निर्वाचन अधिकारी ने दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *