उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    0
    122

    लखनऊ 19 मार्च 2020 उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के आज 3 वर्ष पुरे हुए है
    कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ती आ रही है।
    जनता बेहाल,गड्डामुक्त सड़के, बलात्कार,कानून व्यवस्था सब इस सरकार में बेहाल है
    किसानों की स्थित बाद से बदतर हो गई है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं।
    बुंदेलखंड के किसानों की स्थित बहुत दयनीय है। ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसल का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ओलावृष्टि से फसल की नुकसान को लेकर कुछ नही कर रही है। इसके बावजूद यह सरकार किसानों के नाम अपनी पीठ थपथपा रही है।
    यह सरकार कहती है कि राजस्थान से आवारा जानवरो को लेकर यूपी में छोड़ा जा रहा है।
    उर्वरक बीज नीटनाशक,बिजली किसानी के उपकरण को लेकर सरकार कुछ नही कर रही है।
    किसानों की लागत मूल्य भी नही निकल रहा है गन्ना किसानों का अब तक भुगतान नही हुआ है।
    छत्तीसगढ़ व अन्य जगहों की सरकारों ने किसानों को बोनस देने का काम किया लेकिन इस सरकार ने बोनस तक किसानों को नही दिया।
    किसानों के गोदाम बनाने की 11 जगह तय हुई लेकिन आज तक गोदाम नही बना पाई। सरकार ने कहा था 70 लाख युवाओ को रोजगार देगे लेकिन इसी सरकार ने सत्र में माना कि 40 लाख युवा अभी बेरोजगार हैं। इस सरकार में संघ लोक सेवा अनियमिताओं की भेंट चढ़ गया। नौकरी के लाखों पद खाली है लेकिन युवाओ को रोजगार नही मिल पा रहा है
    1 लाख 59 हजार पदों की भर्ती सरकार ने निकाली जिसमे सभी विभागों की भर्ती शामिल है लेकिन सभी परीक्षाओ को निरस्त किया गया या कोर्ट में चली गई।
    यूपी में हुई तमाम बड़ी परीक्षाओ के पेपर लीक हुए। 15.8 प्रतिशत सबसे ज्यादा यूपी में बेरोजगार है।
    यह घोटालो की सरकार है जिस सरकार ने कहा था कि जीरो टॉलरेंस के साथ चलायेगे बिजली विभाग का इसी सरकार में घोटाला हुआ लेकिन विभागीय मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    यूपी के दलित पिछडो के छत्रवृति का घोटाला सामने आया लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नही की।
    देश के करोड़ो लोगो की गाढ़ी कमाई का पैसा लगाया गया।
    इन्वेस्टरस समिट में पैसा बहाया गया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही हुआ। सार्वजनिक उपरकर्ण की 123 कंपनियां थी 46 कंपनियां चल रही है। बाकी कंपनियां बन्द हो गयी जिसका कोई लेखा जोखा सरकार के पास नही है। जूता घोटाला प्रदेश के अधिकांश जगहों पर छात्रों को एक एक जूता बंटा गया।
    सोनभद्र में 1 लीटर में 32 बच्चो को दूध पिलाया गया । छात्र इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान रहे है। यूपी में लूट हत्या डैकती बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा यूपी में जंगल राज है। राजधानी में लगातार हत्याएं हो रही है।
    राजधानी में हत्याएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।
    बेटी को न्याय दिलाने के लिए हमने पद यात्रा शुरू की हम सबको अरेस्ट कर लिया गया।
    उन्नाव में 9 वर्ष की बेटी के साथ गैंगरेप हुआ।
    डॉक्टरों ने कहा कि हमारे हाथ कांप रहे थे जब बेटी का पोस्टमार्टम कर रहे थे।
    यूपी में लगातार महिलाओ पर हिंसा व बलात्कार बढ़ रहे है
    देवरिया में एक जहां पर बेटियों से जबरन में देह व्यापार कराने के किये मजबूर किया जा रहा था।
    जिसमे भी भाजपा का हाथ है या उन्ही की शह पर कराया जा रहा है ये कांग्रेस का सीधा सीधा आरोप है। तीन महिला बटालियन बनाने की बात सरकार ने कही थी लेकिन वह बटालियन कहाँ है
    भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here