इंडिगो कंपनी की महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
Spread the love

 

उत्तर प्रदेश 5 अक्टूबर 2019  लखनऊ में आज चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का नाम प्रियंका चौधरी बताया जा रहा है। हवाई अड्डे पर महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here