Home / अनलॉक वन में मस्जिदों में पढ़ी गई जुमे की नमाज ।

अनलॉक वन में मस्जिदों में पढ़ी गई जुमे की नमाज ।

Spread the love

लखनऊ 12 जून 2020

मस्जिदों में जुमे की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई।
इस मौके पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि कई जुमो के बाद आज जुमे की नमाज़ पहले की तरह अदा की गई है। यह अच्छी बात है की सबने थर्मल स्क्रिनिंग, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज़ अदा की है।
यूपी में एक बार में सिर्फ पांच लोगो को ही नमाज़ अदा करने की परमीशन है इसलिए पांच लोगो ने ही नमाज़ अदा की है
नमाज़ के बाद सभी ने दुआ की है कि अल्लाह जल्द ही देश और दुनिया से कोरोना वायरस को ख़त्म कर दे। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि उम्मीद है जैसे ही कोरोना वायरस के मामले कम होंगे मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए जो पाँच लोगों की बात कही गई है हुकूमत उसकी तादाद बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *