Home / अत्यंत छोटे कमरे में 50 मिनट हुई राहुल और प्रियंंका गांधी की गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से बात ।

अत्यंत छोटे कमरे में 50 मिनट हुई राहुल और प्रियंंका गांधी की गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से बात ।

Spread the love

हाथरस में कथित गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता के परिवारवालों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मुलाकात की। दिल्ली से हाथरस मिलने गए राहुल और प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वे न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे।

किसी करीबी रिश्तेदार की तरह दोनों भाई बहनों ने जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार से बात की। पीड़िता के पिता, मां, भाई व भाभी को सांत्वना दी। पीड़िता की मां व भाभी को प्रियंका ने गले लगाया तो वह रोने लगी। करीब 50 मिनट तक बेहद भावुक माहौल में परिवार से कांग्रेस के दो दिग्गज नेता मिले। कमरे में उनके साथ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी थे। छोटे से कमरे में बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं थी। राहुल प्रियंका खड़े होकर बात करते रहे। करीब 33 मिनट बाद प्रियंका गांधी जमीन पर बैठीं। राहुल गांधी खड़े रहे। कुछ मिनट बाद राहुल भी जमीन पर बैठ गए। परिवार ने बैठने के लिए चादर देने की कोशिश की तो राहुल ने हाथ हिलाकर मना कर दिया। शुरुआती बातचीत में राहुल ने घटना की जानकारी ली। परिवार ने जब बताया कि अंतिम समय में वह अपनी बेटी का चेहरा भी न देख सके तो राहुल प्रियंका ने खुद को संभालने को कहा। कमरे में रखा एक पंखा काफी देर तक चला नहीं था। लिहाजा राहुल प्रियंका पसीने से तरबतर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *